February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

28 जनवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 27 जनवरी 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 28 जनवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी शनिवार को पन्द्रह ब्लाक अटल आवास के पास, एम.पी.नगर सामुदायिक भवन के पास, राताखार पार्षद घर के पास, बलगी मोड स्टेज के पास, शांतिनगर न्यू शांतिनगर स्टेज के पास, दर्रीखार क्रमांक 03 आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, शांतिनगर मंदिर के पास, नेहरूनगर एस.एल.आर.एम.सेंटर के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा शासन के पैसे का सदुपयोग करना सीखिये

namanchhattisgarh

ग्राम जाटा में 05 दिससीय योग शिविर आयोजित

namanchhattisgarh

लगभग 71 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास

namanchhattisgarh

Leave a Comment