February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

24 फरवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 23 फरवरी 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 24 फरवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 फरवरी शुक्रवार को वार्ड क्र. 01 तालाबपारा मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 10 स्टेशन रोड राम मंदिर के सामने, वार्ड क्र. 18 चेकपोस्ट बस्ती मंच के पास, वार्ड क्र. 36  भदरापारा परसाभांठा के स्कूल पास सामुदायिक भवन मितानिन कविता राठौर के पास, वार्ड क्र. 43 सिंचाई कालोनी बाजार के पास, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर कांशीपारा सतनाम प्राणगृह के पास, वार्ड क्र. 60 धरमपुर आंगनबाड़ी मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 66 शिव मंदिर के पीछे स्टेज के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

कलेक्टर श्री झा की विशेष पहल से चार दिनों में ही हो गया सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान

namanchhattisgarh

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा चांपा के स्कूलों में प्रचार प्रसार कर शिक्षको का किया गया सम्मान

namanchhattisgarh

जल गुणवत्ता पखवाड़ा का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment