1 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

01 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 28 फरवरी 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 01 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01 मार्च बुधवार को वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा दलिया गोदाम के पास मंच, वार्ड क्र. 14 मैगजीनभांठा सामुदायिक मंच दशहरा मैदान के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर आरामशीन मस्जिद के पास, वार्ड क्र. 32 बैगिनडभार आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 42 डबरीपारा गा्रमसभा भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 51 श्यामनगर लाटा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मंच, वार्ड क्र. 59 वैशालीनगर स्कूल के पास, वार्ड क्र. 64 घुड़देवा दफाई आंगनबाड़ी केन्द्र 02 के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

फोर्टिफाईड राइस: प्लास्टिक नही पौष्टिक चांवल

namanchhattisgarh

पवित्र शहर और पर्यटक अमरकंटक

namanchhattisgarh

Leave a Comment