21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

07 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 06 मार्च  2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 07 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 मार्च मंगलवार को वार्ड क्र. 09 ढेलवाडीह मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 16 पीपरपारा आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, वार्ड क्र. 25 सुभाष ब्लाक कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड क्र. 36 भदरापारा परसाभांठा स्कूल के पास सामुदायिक भवन कविता राठौर मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा कांजी हाउस के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 46 पावरसिटी गेट स्कूल के सामने, वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला मंदिर आश्रम के पास, वार्ड क्र. 67 अंबेडकर नगर स्टेज के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

सड़कों पर पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने किए जायें जरूरी प्रयास

namanchhattisgarh

धान का उठाव व मिलिंग का कार्य तय समय में किया जाए सुनिश्चित -कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment