19.5 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी में भर्ती: चोटिया परियोजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 23 मार्च तक

Share

कोरबा 14 मार्च 2023/एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदो में भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 23 मार्च 2023 तक आमंत्रित की गई है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया ने बताया कि आंगनबाडी केन्द्र में कार्यकर्ता के 02, मिनी कार्यकर्ता के 02 तथा सहायिका के 10 रिक्त पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया गया था। मुल्यांकन समिति द्वारा प्राविधिक मुल्यांकन का परीक्षण पश्चात अनंतिम योग्यता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति मंगाया गया है। रिक्त पदों के लिए मंगाए गए आवेदनों पर दावा आपत्ति परियोजना कार्यालय चोटिया में कार्यालयीन समय में स्वीकार की जायेगी। समयावधि के उपरांत किसी भी दावा-आपत्ति स्वीकार नही की जायेगी।
क्रमांक 1021


Share

Related posts

ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदाय करने हेतु 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

प्री बी.एड एवं प्री डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त परीक्षा में 15,500 परीक्षार्थी होंगे शामिल

namanchhattisgarh

संविधान की मूल भावना के अनुसार जनहित में काम करने का लिया संकल्प

namanchhattisgarh

Leave a Comment