April 16, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

दाने-दाने का मिलेगा पूरा दाम .. समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल बिकेगा धान..

Share

कोरबा 24 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में लगातार हितकारी निर्णय ले रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों के हित में एक बड़ा कदम उठाया है। किसानों को अब समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान बेचने की सुविधा मिलेगी। पहले यह सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ थी। मुख्यमंत्री श्री  बघेल द्वारा किसान हित में लिए गए इस निर्णय से प्रदेश सहित जिले के किसान भी उत्साहित हैं। किसानों द्वारा मेहनत से उपजाए दाने-दाने की पूरी कीमत देने वाले इस फैसले से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी होने से किसानों के जेब में अधिक पैसा पहुंचेगा। जिससे किसानों को अधिक मुनाफा होगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री के इस जनहितकारी निर्णय से किसान खुश होकर मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जता रहे हैं। विकासखण्ड कोरबा के ग्राम नकटीखार के किसान श्री अजीत दास महंत ने कहा कि किसान बहुत मेहनत से फसल उत्पादन करते हैं। किसानों को अधिक फसल उत्पादन करने में सहयोग के लिए कर्ज भी लेना पड़ता है। धान उत्पादन के पश्चात् 15 क्विंटल प्रति एकड़ बेचने की सीमा से कुछ धान बच जाता था। बचे हुए उपार्जित धान को बहुत ही कम कीमत पर बाजार में बेचना पड़ता था। जिससे किसानों को नुकसान होता था। साथ ही खेती की लागत की भी वसूली नहीं हो पाती थी। किसान श्री महंत ने बताया कि प्रदेश के मुखिया द्वारा किसानों की मेहनत के सम्मान में 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी के निर्णय से वह बहुत खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताते हुए हर्ष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ समर्थन मूल्य पर बेचने से किसानों को अधिक मुनाफा होगा। साथ ही किसानों को अधिक पैसों की बचत भी होगी।
इसी प्रकार ग्राम दादर खुर्द निवासी किसान श्री मोहन थवाईत और श्री संतोष थवाईत ने मुख्यमंत्री के निर्णय को जनहितकारी बताया। किसानों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 20 क्विंटल प्रति एकड़ की खरीदी से किसानों का हित होगा। किसान प्रोत्साहित होकर अच्छे से खेती-किसानी कर पाएंगे। इस निर्णय से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। ग्राम भालू सटका के किसान श्री रतनसिंह ने बताया कि वह पांच एकड़ में खेती करते हैं। धान उत्पादन के पश्चात् समर्थन मूल्य पर 15 क्विंटल प्रति एकड़ बेचने की सीमा से पूरा धान समितियों में नहीं बेच पाते थे। अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ बेचने की सुविधा से घर के जरूरी कामों में अब पैसों की दिक्कत नहीं होगी। ग्राम भालू सटका के किसान श्री दर्शन सिंह ने बताया कि वह 10 एकड़ में खेती करते हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से सभी किसान प्रोत्साहित हैं। किसानों को होने वाले अधिक मुनाफे से अब वह खेती-किसानी, बच्चों की पढ़ाई और परिवार के पालन-पोषण में बेहतर योगदान दे पायेंगे। जिससे परिवार में अधिक खुशहाली आएगी। किसानों ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के दूरगामी सोच से छत्तीसगढ़ के किसानों का लगातार विकास हो रहा है। शासन द्वारा किसान हितकारी विभिन्न शासकीय योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को निश्चित तौर पर लाभ हो रहा है।
क्रमांक 1048


Share

Related posts

13 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर यातायात पुलिस कर रही है कार्यवाही

namanchhattisgarh

हरेली की बिखरी छटा, खुशियों के साथ मनाया गया हरेली पर्व

namanchhattisgarh

Leave a Comment