8.6 C
New York
October 20, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

निगम की आम बाड़ी की सुरक्षा हेतु बनेगी बाउण्ड्रीवाल

Share

कोरबा 29 मार्च 2023 -पोड़ीबहार स्थित निगम की आम बाड़ी की सुरक्षा एवं उक्त उद्यान को व्यवस्थित किए जाने हेतु निगम द्वारा बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा, आज आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ आम बाड़ी का निरीक्षण् किया तथा बाउण्ड्रीवाल निर्माण के संबंध में प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कार्यवाही किए जाने हेतु भी भवन अधिकारी को निर्देशित किया।
पोड़ीबहार क्षेत्र में लगभग चार-पांच एकड़ जमीन पर निगम की आम बाड़ी स्थित है, तत्कालीन साडा कार्यकाल में उक्त आम बाड़ी का निर्माण कराया गया था, जहॉं पर काफी संख्या में आम के पेड़ स्थित हैं, कतिपय अवैध कब्जाधारियों द्वारा समय-समय पर उक्त आम बाड़ी में अतिक्रमण के प्रयास किए जाते रहे हैं, वर्तमान में भी पोल-तार से फेंसिंग कर वहॉं पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों के साथ आज पोड़ीबहार स्थित उक्त आम बाड़ी पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया, उन्होने आम बाड़ी की सुरक्षा हेतु बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराने तथा आम बाड़ी को व्यवस्थित कर उसे सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में आवश्यक प्राक्कलन त्वरित रूप से प्रस्तुत किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने अवैध प्लाटिंग करने व अतिक्रमण का प्रयास करने वालों पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस मौके पर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, अतिक्रमण दस्ता प्रभारी योगेश राठौर, राजस्व  अधिकारी व उप जोन प्रभारी अनिरूद्ध सिंह सहि अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


Share

Related posts

नागरिकों की सुविधा के लिए राजस्व प्रकरणो के निराकरण में ना हो देरी: डॉ. अलंग

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने निगम के नियमितीकरण के 742 प्रकरणों को दी स्वीकृति, आज 193 प्रकरण स्वीकृत किए गए

मैंगजीनभांठा में महापौर ने किया डस्टबिनों का वितरण

namanchhattisgarh

Leave a Comment