13.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedछत्तीसगढ़

अग्रवाल सभा कोरबा द्वारा भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती : 10 अक्टूबर को श्री अग्रसेन आनंद मेला एवं पुरस्कार वितरण समारोह, 11 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Share

कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा द्वारा समाज के आराध्य एवं अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती इस वर्ष भव्यता, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाई जाएगी। दो दिवसीय आयोजन के अंतर्गत 10 अक्टूबर 2026 को श्री अग्रसेन आनंद मेला एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, वहीं 11 अक्टूबर 2026, रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा, पूजा-अर्चना, आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों को लेकर अग्रवाल समाज में उत्साह का माहौल है।
अग्रवाल सभा द्वारा 10 अक्टूबर 2026 को श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय परिसर में श्री अग्रसेन आनंद मेला एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेले में चौपाटी, गेम जोन सहित विभिन्न आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जहां समाज के लोग परिवार सहित पहुंचकर मेले का आनंद उठा सकेंगे। मेले में मनोरंजन, खानपान और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उत्सव का विशेष माहौल देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल एवं श्री अग्रसेन नवयुवक मंच द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया है। पुरस्कार वितरण समारोह के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा तथा समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।

अग्रवाल सभा के सचिव शिव कुमार अग्रवाल ने समाज के सभी अग्रबंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्री अग्रसेन आनंद मेले में पहुंचें और इस आयोजन का हिस्सा बनकर मेले का आनंद उठाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के लोगों को आपस में जोड़ने, पारिवारिक मेल-मिलाप बढ़ाने और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
महाराजा अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह के अंतर्गत 11 अक्टूबर 2026, रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 3 बजे मदनलाल अग्रवाल, गोयल स्टेषनरी, टीपीनगर, कोरबा से महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जो महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का संदेश देंगी।
शोभायात्रा टीपीनगर से प्रारंभ होकर पावर हाउस रोड, सुनालिया चौक तथा मुरारका पेट्रोल पंप होते हुए दर्री रोड से श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय परिसर पहुंचेगी। यहां शोभायात्रा का समापन सभा एवं जयंती समारोह के रूप में होगा। शोभायात्रा में समाज के पुरुषों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की सहभागिता से आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
अग्रवाल सभा के सचिव शिव कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में श्री मनोज अग्रवाल,( सीता इस्पात एंड पावर प्रा. लि., रायपुर एवं हाईटेक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, भिलाई,) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जयंती समारोह में सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी की आरती एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम में समाज की सांस्कृतिक परंपराओं, प्रतिभाओं और एकजुटता की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने समस्त अग्रबंधुओं से अपील करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती केवल एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव ही नहीं, बल्कि समाज की एकता, भाईचारे, सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी अग्रजनों से आग्रह किया कि वे 11 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा तथा जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं और अपनी एकजुटता का परिचय दें ।


Share

Related posts

01 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

मिशन लाईफ जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 1 जून से 5 जून 2023 तक

namanchhattisgarh

कलेक्टर एवम एसपी द्वारा किया गया जिला जेल का औचक निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment