13.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

श्रद्धा और आस्था के बीच 12वीं श्री श्याम अखाड़ा के डोम निर्माण का शुभारंभ

Share

कोरबा। आस्था, भक्ति और सेवा के पावन संकल्प के साथ निर्माणाधीन सालासर धाम परिसर में 12वीं श्री श्याम अखाड़ा के लिए डोम निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर धार्मिक विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ और श्याम बाबा एवं बालाजी महाराज से इस पावन कार्य के निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक पूर्ण होने की प्रार्थना की गई।
श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बाबा श्याम का स्मरण किया। निर्माण कार्य के शुभारंभ को लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
12वीं श्री श्याम अखाड़ा के लिए बनने वाला डोम धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी महत्वपूर्ण सुविधा का केंद्र बनेगा। सालासर धाम परिसर के निर्माण के साथ यहां धार्मिक गतिविधियों को विस्तार देने और भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सचिन सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्तों ने कहा कि यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और आस्था से जुड़ा पावन संकल्प है। बाबा श्याम और बालाजी महाराज की कृपा से यह कार्य शीघ्र पूर्ण हो तथा धाम आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को आध्यात्मिक शांति और भक्ति का अनुभव प्राप्त हो, यही सभी की कामना है।
शुभारंभ अवसर पर ओम प्रकाश शर्मा अनिल अग्रवाल अमन अग्रवाल बजरंग उपस्थित थे


Share

Related posts

कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

namanchhattisgarh

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश 16 जुलाई को होगी चयन परीक्षा

namanchhattisgarh

सिमरन ने किया कुछ ऐसा कि कलेक्टर ने दिया इनाम और बजवाई ताली…

namanchhattisgarh

Leave a Comment