21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने मारी ठोकर तो दादा-पोते की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Share

कोरबा। मोतीसागर पारा से अवैध रेत-मिट्टी परिवहन में लगे ट्रैक्टर के चालक ने स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दादा एवं 3 वर्षीय पोते को ठोकर मार दिया। दुर्घटना में दादा-पोते दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए जिन्होंने पार्षद सुफल दास के नेतृत्व में चक्काजाम कर दिया।

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली के सीतामणी राम-जानकी मंदिर के पास आज सुबह उक्त हादसा हुआ। सीतामणी निवासी वृद्ध अपने पोते 3 वर्षीय को लेकर सुबह निकला हुआ था जिन्हें राम मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने चपेट में ले लिया। दोनों दादा पोते गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें दोनो कि मौत हो गई घटना का पता चलते ही क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग सीतामणी तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। क्षेत्र के पार्षद सुखल दास के नेतृत्व में मृतक दादा पोते के परिजन व स्थानीय लोग बीच सड़क पर बैठ गए। मोतीसागर पारा रेत घाट से अवैध रेत परिवहन को पूरी तरह बंद करने की मांग पर अड़ गए। चक्का जाम से आवाजाही बाधित हो गई। सिटी कोतवाली टीआई रूपक शर्मा समेत आसपास थाना व चौकी के प्रभारी समेत स्टाफ मौके पर पहुंचे। एसडीएम व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने लोगों से चर्चा की। शाम के समय प्रशासन कि लगातार समझाई से चक्का जमा को खत्म कराया गया ।


Share

Related posts

पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्ण संकल्प के साथ सभी को देनी चाहिए अपनी सहभागिता: कलेक्टर

namanchhattisgarh

‘चलो मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनवाये और 5 लाख तक का मुफ्त उपचार पाएं’ : आपके द्वार आयुष्मान का विशेष अभियान 31 मार्च तक

namanchhattisgarh

स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती: दस्तावेज सत्यापन उपरांत अंतिम चयन सूची जारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment