17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

18 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 17 अप्रैल 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 18 अप्रैल को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल मंगलवार को वार्ड क्र. तालाबपारा मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 14 आत्मानंद स्कूल के पीछे आंगनबाडी के सामने, वार्ड क्र. 26 मुड़ापार नवधा चौक के पास, वार्ड क्र. 39 कैलाशनगर राममंदिर के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 45 डांडपारा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 47 गोपालपुर सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 57 प्रेमनगर आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 63 भूसडीपारा आंगनबाड़ी के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

गाड़ी का कागजात प्रस्तुत करने के लिए 15 दिवस का समय दिया जा सकेगा: जिला न्यायाधीश श्री कटकवार

namanchhattisgarh

सामुदायिक भवन में बाउण्ड्रीवाल व गेट निर्माण के निर्देश दिए राजस्व मंत्री ने

namanchhattisgarh

28 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment