20.5 C
New York
October 20, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सेडनेट हाउस में खेती होती है लाभदायक : चारागाह की महिला स्व सहायता समूह एवं कृषको को मिला प्रशिक्षण

Share

कोरबा 24 अप्रैल 2023/ विकासखंड कोरबा के चिर्रा, करतला के चांपा, कटघोरा के बतारी, पोडी उपरोडा के सुतर्रा एवं पाली के दमिया के गौठानों कीे महिला स्वसहायता समूहों के सदस्यो एवं जिले के सेडनेट हाउस से लाभांवित एवं आगामी लाभांवित होने वाले कृषको को सेडनेट हाउस के अंदर खेती के संबंध मे उद्यान विभाग के अधिकारी/कर्मचारियो के सहयोग से कृषि विज्ञान केन्द्र लखनपुर मे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम डॉं. एस.के. उपाध्याय, प्रमुख वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा सेडनेट हाउस के अंदर लगे फसल एवं बाहर लगे फसल के लाभ-हानि के बारे मे बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे श्रीमती अर्चना बंजारे, विषय वस्तु विशेषज्ञ के द्वारा सेडनेट हाउस के अंदर खेती, बेड बनाने, ड्रीप एवं खाद के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही सेडनेट हाउस के अंदर एवं बाहर खुले वातावरण मे फसल लगाने से दोनों फसलो के अंतर जैसे सेडनेट हाउस के अंदर बाहर लगे फसल की तुलना मे बढवार एवं फलन ज्यादा रहती है, सेडनेट हाउस के अंदर कीट व्याधी कम आते हैं की जानकारी दी गई। श्री संजय घिलाए, मौसम वैज्ञानिक द्वारा मौसम के उतार चढाव मे सेडनेट हाउस के महत्व के बारे मे बताया गया। प्रशिक्षण उपरांत राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत संरक्षित खेती – सेडनेट हाउस वर्ष 2022-23 मे लाभांवित कृषक श्री छत्रपाल सिंह, ग्राम धनरास के प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। जिससे महिला स्वसहायता समूह एवं कृषकों को सेडनेट के अंदर खेती के बारे में बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे महिला स्वसहायता समूह एवं कृषक कुल 26 हितग्राही उपस्थित थे।
क्रमांक 61


Share

Related posts

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम से जिलेवासी राशन, पेंशन, ड्राइविंग लाइसेंस, किसान किताब की सुविधा से हो रहे लाभान्वित: विधायक श्री कंवर

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री ने किया तहसील कार्यालय दीपका का शुभारंभ,

namanchhattisgarh

थाना करतला अंतर्गत ग्राम – बताती में लगा चलित थाना

namanchhattisgarh

Leave a Comment