22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजन हेतु बैठक 15 मई को

Share

कोरबा 11 मई 2023/संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ.ग. के निर्देशानुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माह मई-जून 2023 में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा किया जाना है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर विभाग का महत्वपूर्ण आयोजन है। उक्त प्रशिक्षण शिविर से खिलाड़ी खेल विधाओं की बारिकियों से अवगत होंगे, जो उनके खेल कौशल दक्षता बढ़ाने में सहायक होगी। जिले में और बेहतर खेल का वातावरण बनेगा।
अपर कलेक्टर कोरबा की अध्यक्षता में दिनांक 15.05.2023 को प्रातः 11.00 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष में बैठक आयोजित किया गया है। खेल अधिकारी ने जिले के ओलम्पिक एसोसियेशन के अध्यक्ष, सचिव एवं जिले में संचालित समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, व्यायाम शिक्षकों एवं क्रीडा प्रभारियों तथा वरिष्ठ खिलाड़ियों से उक्त बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।
क्रमांक 98/


Share

Related posts

अ.जा. आयोग उपाध्यक्ष द्वारा विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आज

namanchhattisgarh

प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 02 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की गई सहायता राशि

namanchhattisgarh

‘‘बहादुर कलारिन सम्मान’’ हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment