16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

रोजगार कार्यालय जांजगीर में 18 मई को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा, 16 मई 2023/जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान की दृष्टि से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 18 मई गुरूवार को प्रातः 11.00 बजे से किया जा रहा है। जिसमें बाम्बे मारूति सुजुकी टेक्नोस्म ट्रेनिंग सर्विस द्वारा 200 पदों में भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। कंपनी द्वारा भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण रखी गई है। इस पद हेतु कार्य करने के इच्छुक युवाओं को प्रतिमाह 14200/-प्लस 1300 एवं बोनस प्रदान किया जावेगा।
प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों सहित रोजगार कार्यालय जांजगीर में निर्धारित तिथि को प्रातः 11.00 बजे उपस्थित हो सकते है। बेरोजगारी भत्ता हेतु पात्र पाये गये युवा जिन्हे बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हो रही है तथा जिनकी आयु 18 से 20 वर्ष के बीच है, वे भी इस शिविर में उपस्थित हो सकते है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई 


Share

Related posts

महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रतियोगिता महाकुंभ का हुआ आगाज

namanchhattisgarh

बारह सिंचाई योजनाओं के लिए 36.41 करोड़ रूपए स्वीकृत

namanchhattisgarh

गिल्ली डंडा, रस्सा कसी, बांटी, बिल्लस का लुत्फ उठा रहे आमजन, पांचवें दिन भी खेले गए विभिन्न पारंपरिक खेल

namanchhattisgarh

Leave a Comment