October 15, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

’महिला सम्मान बचत’ अंतर्गत बालिका/महिलाएं खोल सकेंगी अपना खाता

Share

कोरबा 19 मई 2023/नारी शक्ति सशक्तीकरण हेतु एवं उनकी वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने हेतु प्रारंभ की गई योजना महिला सम्मान बचत प्रमाण-पत्र के अंतर्गत कोई भी भारतीय बालिका/महिला डाक घर में अपना खाता 31 मार्च 2025 तक खोल सकती है। इस योजना में न्यूनतम रू. 1000/- एवं 100 के गुणांक में जमा किया जा सकता है। इस योजना में जमा करने हेतु अधिकतम राशि रू. 200,000/- समस्त खातों को मिलाकर है। इस योजना में खातों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। एक खाता खोलने के तीन माह पश्चात ही दूसरा खाता खोला जा सकता है। इस योजना में चक्रवृद्धि ब्याज देय है जिसकी वर्तमान दर 7.5 प्रतिशत है। अधिक जानकारी के लिए मुख्य डाकघर में संपर्क किया जा सकता है।
क्रमांक 121/


Share

Related posts

कलेक्टर ने जनचौपाल में आमजनों की समस्या सुनी और त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज

namanchhattisgarh

मतदान से एक दिन पहले और मतदान दिवस के विज्ञापन का प्रमाणन जरूरी

Leave a Comment