21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ऑगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों हेतु दावा आपत्तियों की तिथि 05 जून तक

Share

कोरबा 22 मई 2023/एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) के निगम क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 05 एवं सहायिका के 06 रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे जिसकी जांच एवं परीक्षण उपरांत जारी किये गये मूल्यांकन पत्रक पर दावा आपत्तियां आमंत्रित की गई है। दावा आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 05 जून 2023 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदिकाएं प्रातः 10 से 5.30 बजे तक परियोजना कार्यालय में अपनी दावा आपत्तियां जमा कर सकते है। मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय तथा नगर निगम के सूचना पटल पर देखे जा सकते है। इसके अतिरिक्त समस्त आवेदिकाएं संबंधित वार्ड के पार्षद गणों एवं आंगनबाड़ी केन्द्र से भी मूल्यांकन पत्रक के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
क्रमांक 127

Share

Related posts

पर्यावरण को बचाने का अद्भुत संदेश लिए हमारे प्रदेश का करमा नाच

namanchhattisgarh

नया बजट, नए छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा तय करने वाला : श्री भूपेश बघेल

namanchhattisgarh

एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पंजीयन प्रारंभ

namanchhattisgarh

Leave a Comment