23.8 C
New York
June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता में देवकुमार मानस मंडली को मिला तीसरा स्थान, जिले का बढ़ाया मान

Share

जांजगीर चांपा 30  मई  2023/ राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत कुदरी की देव मानस मंडली ने प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में जिला पिछले तीन सालों से लगातार स्थान प्राप्त कर रहा है। रामायण प्रतियोगिता के प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान, दूसरे वर्ष तीसरा स्थान एवं इस बार तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर संचालनालय में संस्कृति एवं राजभाषा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें जिले का प्रतिनिधित्व देवकुमार मानस मंडली ग्राम कुदरी ने किया। मानस गायन प्रतियोगिता अरण्य कांड पर आधारित थी, जिसमें मंडली ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। देव मानस मंडली कुदरी में प्रमुख गायक देवकुमार सोनझरी ने बताया कि रायपुर में 27 से 29 मई तक राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता में प्रस्तुति दी। इसमें उनकी मंडली को बहुत सराहा गया और तीसरे स्थान के लिए चयनित होने पर 2 लाख की राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मानस मंडली में हारमोनियम पर श्री देवकुमार, तबला पर श्री रामेश्वर प्रसाद, खनझनी कोरस श्री रमेश, टीकाकार में श्री अर्जुन, खनझनी कोरम में श्री नारायण प्रसाद, मंजीरा पर श्री शिवशंकर, तृत्य पर श्री बरातुराम, बांसुरी, बैंजो पर श्री दशरथ मौजूद रहे। इनके अलावा जनपद पंचायत नोडल अधिकारी श्री तानसेन साहू, श्री द्वारिका प्रसाद यादव ग्राम पंचायत कुदरी सरपंच प्रतिनिधि श्री आरके यादव उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दि गई


Share

Related posts

स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने बच्चों से पूछे अंग्रेजी के क्लास में टेंस पर सवाल

namanchhattisgarh

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: 06 जनवरी तक आवेदन के लिए पोर्टल पुनः चालू

namanchhattisgarh

कलेक्टोरेट में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारी-कर्मचारियों ने खेली होली

namanchhattisgarh

Leave a Comment