15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदाय करने हेतु 10 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा  16 जून 2023/ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करने के लिए निःशुल्क 10 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 जून से 29 जून 2023 तक जिला हॉस्पिटल के आगे जर्वे रोड जांजगीर में स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान रहने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था होगी। जिले के बीपीएल परिवार के सदस्य ही प्रशिक्षण के पात्र होगे। गरीब परिवार के लिए ग्राम सभा की अनुमोदित सूची को मान्य किया जाएगा। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। आवेदक आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज के तीन फोटो व एक टिकट साइज की फोटो और पहचान पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई आरसेटी का टेलीफोन नम्बर  07817296340 पर संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा द्वारा दी गई


Share

Related posts

राजस्व मंत्री ने निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया

namanchhattisgarh

धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को अन्य फसलों के लिए दिया जा रहा ऋण

namanchhattisgarh

स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती: दस्तावेज सत्यापन के लिए द्वितीय सूची जारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment