April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

चिंगारी से शुरू हुई भीषण आग, तीन की जिदंगीय खाक व करोड़ों का नुकसान

Share

कोरबा। कोरबा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौक के निकट नगर पालिक निगम के व्यावसायिक काम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। आग में जलकर बैंक, इलेक्ट्रॉनिक, स्टेशनरी,मोबाइल दुकान समेत 9 दुकान व सामान जलकर खाक हो गए। इलाहाबाद बैंक भी जल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीपी नगर चौक के निकट स्थित व्यावसायिक कांप्लेक्स में सोमवार दोपहर लगभग 1ः 23 बजे अचानक तारों के गुच्छे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसी के साथ ही आग फैलने लगी तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस और दमकल वाहनों के पहुंचने तक लगभग 15 से 20 मिनट का समय लग गया और इतने समय में आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग तेजी से दुकान में फैल गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार लोगों को दूर से नजर आने लगा। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला। आग फैलते ही आसपास के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गई। वह वहां से निकलने लगे। आग लगने की जानकारी होते ही ऊपर तल में संचालित इलाहाबाद बैंक के कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों में हड़कंप मच गई लेकिन नीचे उतरने के रास्ते में भयानक आग लगे होने से रास्ता नहीं मिला दूसरी ओर दुकान के ऊपर मंजिल में संचालित शोरूम में भगदड़ मची रही। किसी तरह कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई। जिसमें तीन पुरुष और एक महिला फंसे हुए थे जिन्हें दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मिली जानकारी में बाद में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 2 पुरुष और एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई। तीनों के शव अस्पताल में रखवाये गए हैं। सूचना पर इनके परिजन अस्पताल पहुंचे।


Share

Related posts

महापौर पहुंचे पोड़ीबहार, आमजन से की भेंट, सफाई कार्यो व समस्याओं का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई एम.आई.सी. की बैठक

namanchhattisgarh

पौंसरा, ढपढप, तुमान सहित विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment