August 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

शासकीय बहु दिव्यांग विद्यालय में मनाया गया प्रवेशोत्सव

Share

जांजगीर-चाम्पा 27 जून 2023/ शासकीय बहु दिव्यांग विद्यालय, पेण्ड्री जांजगीर में आज प्रवेश उत्सव मनाया गया। अपर कलेक्टर श्री एस. पी. वैद्य ने नव प्रवेशी बहु दिव्यांग बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया तथा स्कूल बैग एवं गणवेश वितरण कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को संवेदनशीलता से कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया गया।
उपसंचालक समाज कल्याण टी पी भावे ने बताया गया कि विगत शिक्षण सत्र में विद्यालय में 34 बच्चे अध्ययनरत थे।  11 बच्चों के प्रवेश लेने से 45 बच्चे अध्ययनरत होंगे। बच्चों को प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम शिक्षण के साथ-साथ विशेष शिक्षा अंतर्गत श्रवण एवं वाणी प्रशिक्षण, फिजियो थेरेपी, व्यवहार परिवर्तन प्रशिक्षण एवं अभिस्थापन का प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा एवं 50 बच्चों के लिए छात्रावास की निःशुल्क सुविधा है। विद्यालय में प्रवेश के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो पांच कॉपी दस्तावेज की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर बच्चों के पालक, शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

जनजाति वर्ग के लोगों से संबंधित प्रकरणों का त्वरित व समय सीमा में करें निराकरण-श्री पोटाई

namanchhattisgarh

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ रंगारंग समापन

namanchhattisgarh

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को शपथ

namanchhattisgarh

Leave a Comment