7.1 C
New York
October 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महापौर ने सरईपारा बस्ती का किया भ्रमण, जानी समस्याएं

Share

कोरबा 18 जुलाई 2023 – आज महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने सरईपारा बस्ती क्षेत्र का भ्रमण किया। वार्ड क्र. 16 सरईपारा बस्तीवासियों ने महापौर श्री प्रसाद को बताया कि रात्रि में नहर का पानी बस्ती में आ जाने तथा घरों में पानी घूसने की शिकायत की। महापौर श्री प्रसाद ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए निगम के अधिकारियों तथा बाढ़ नियंत्रण टीम को सूचित कर स्थल पर पहुंचकर बस्ती में पानी घूस जाने की स्थिति पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिये।
महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने आज नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत टी.पी.नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 16 सरईपारा बस्ती का अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण कर मौका मुआयना किया, जिसमें दो-तीन वजह से यह स्थिति निर्मित हई है, लोगों द्वारा नहर के पास के निचले हिस्से में घरों केा बनाने तथा राखड भराव से पानी निकासी का मार्ग अवरूद्ध होना पाया तथा जैसे भी स्थिति हो बस्तीवासियों के इस समस्या के निराकरण के 08 घंटे में दूर कर बस्तीवासियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिये। महापौर श्री प्रसाद ने कहा कि बरसात का समय है और किसी भी समय बारिश होने की संभावनाएं रहती हैं, अतः ऐसे चिन्हाकित स्थानों को जहॉं नदी नालों के किनारे बसे लोगों को जलभराव की स्थिति बनती है, उसके लिये बाढ़ नियंत्रण टीम राहत पहुंचाने वाले दलों को सजग रहने को कहा, यदि ऐसी केाई भी विपरीत परिस्थिति बनने की स्थिति में राहत व बचाव दल अलर्ट रहे, जिससे गंभीर स्थिति होने पर भी उसको आसानी से निपटाया जा सके।
भ्रमण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य प्रदीपराय जायसवाल, सुखसागर निर्मलकर एवं नगर पालिक निगम केारबा के अधिकारी कर्मचारीगण व अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।


Share

Related posts

दिव्यांगजन परीक्षण शिविर का आयोजन 06 सितम्बर को सियान सदन में

namanchhattisgarh

अपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्याएं

namanchhattisgarh

राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न :मसाहती ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर 01 राजस्व निरीक्षक एवं 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस

namanchhattisgarh

Leave a Comment