21.5 C
New York
June 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला प्रशासन और यूनिसेफ ने साथ मिलकर शुरुआत की ‘‘युवोदय – हसदेव के हीरो‘‘ कार्यक्रम

Share

जांजगीर-चांपा 18 अगस्त 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में जिला प्रशासन और यूनिसेफ ने मिलकर ‘‘युवोदय – हसदेव के हीरो‘‘ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। ‘‘युवोदय – हसदेव के हीरो‘‘ कार्यक्रम समुदाय के द्वारा, समुदाय के लोगों के लिए शुरू की गई, स्वयंसेवा की एक पहल है। यह कार्यक्रम सकारात्मकता और सशक्तिकरण की ओर एक अहम कदम है। यह मंच स्वयंसेवकों को सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य, किशोर-किशोरियों का संपूर्ण स्वास्थ्य एवं विकास, अभिभावकों का बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी एवं युवाओं का योगदान जैसे क्षेत्रों के प्रति लोगों को जागरूक करने और जिले में अपनी सेवा देने के अवसर प्रदान करेगें। कलेक्टर ने सभी युवाओं से अपील कर कहा है कि अधिक से अधिक युवा जुड़कर जिले के विकास में अपनी सहभागीता प्रदान करें। ‘‘हसदेव के हीरों‘‘ अभियान से जुड़ने के लिए http://bit.ly/hasdeokeheroes वेबसाइट पर अपना पंजीयन कर सकते हैं। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चापा के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

बालको अस्पताल में ब्रेन हैमरेज की जटिल सर्जरी संपन्न

namanchhattisgarh

निगम द्वारा 46 मवेशियों को सड़क से उठाकर पहुंचाया गया गोठान

namanchhattisgarh

कोटपा अधिनियम के तहत तंबाकू उत्पाद विक्रय केंद्रों में की गई चालानी कार्यवाही

namanchhattisgarh

Leave a Comment