23.8 C
New York
June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदाय करने हेतु 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन

Share

जांजगीर-चांपा 24 अगस्त 2023/ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करने के लिए निःशुल्क  30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 अगस्त 2023 से 25 सितम्बर 2023 तक जिला हॉस्पिटल के आगे जर्वे रोड जांजगीर में स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान रहने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था होगी। जिले के बीपीएल परिवार के सदस्य ही प्रशिक्षण के पात्र होगे। गरीब परिवार के लिए ग्राम सभा की अनुमोदित सूची को मान्य किया जाएगा। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। आवेदक आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज के तीन फोटो व एक टिकट साइज की फोटो और पहचान पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई आरसेटी का टेलीफोन नम्बर 07817296340 पर संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई


Share

Related posts

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण और सामग्री वितरण शिविर 05 अप्रैल से

namanchhattisgarh

हमर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहीदों के परिवारजन का हुआ सम्मान

namanchhattisgarh

कलेक्टर की पहल से प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 05 मृतकों के परिजनों को मिले 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि

namanchhattisgarh

Leave a Comment