13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले के 707 गांव, 707 खेल मैदान: सभी गांवों में विकसित किये जायेंगे खेल मैदान

Share

कोरबा 20 सितम्बर 2022/जिले के 412 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत सभी 707 गांवों में खेल के मैदान विकसित किये जायेंगे। वर्तमान में खेल मैदान के रूप में उपयोगी जमीनों का चिन्हांकन करके अच्छे खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी गांवो में खेल मैदान चिन्हाकिंत होने से गांव के युवाओं और बच्चों को दैनिक खेल गतिविधियों अधिक से अधिक जुडने का अवसर प्राप्त होगा। कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले के सभी 707 गांवो में खेल मैदान के लिए जगह चिन्हाकिंत कर मैदान का आवश्यक सुधार कर विकसित करने की योजना बनाने के निर्देश उप संचालक पंचायत को दिये। खेल मैदान विकसित होने से गांव में गठित राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यो को भी खेल गतिविधियां संचालित कर गांव के युवाओं को जोड़ने का अवसर प्राप्त होगा। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने राजस्व के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए गांववार शिविर लगाने के निर्देश दिये है। उन्होने शिविर के माध्यम से नामान्तरण, बंटवारा, फौती आदि के लंबित प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि राजस्व शिविर में गांव के खसरा का पटवारी द्वारा वाचन किया जाएगा। शिविर में पंच, सरपंच एवं ग्रामीणजनों की मौजूदगी में खसरा वाचन के दौरान किसी भी आपत्ति या लंबित प्रकरण की जानकारी होने पर तत्काल आवेदन पंजीकृत किया जाएगा। खसरा वाचन में मृतक खातेदार की जानकारी होने पर फौती के लिए भी मौके पर ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। शिविर में इस प्रकार प्राप्त सभी आवेदनों को तहसीलदार एवं पटवारियों द्वारा निराकृत किया जाएगा। समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री नूतन कंवर सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री संजीव झा ने समय सीमा की बैठक में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर शासकीय योजनाओं का गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करने के भी निर्देश दिये है। उन्होने नियमित तौर पर गौठानों का निरीक्षण कर गौठानों में चल रहे आजीविका गतिविधियों का भी जायजा लेने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में विकसित किये गये गौठानांे में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी की समीक्षा की। उन्होने गौठानों में प्रतिदिन कम से कम दो क्ंिवटल गोबर खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही गौठानों में वर्मीकम्पोस्ट निर्माण एवं आजीविका संवर्धन के कार्याे की सतत निगरानी करने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने गौठानों में सभी पंजीकृत गोबर विक्रेताओं को सक्रिय करने तथा खुले में गोबर नही खरीदने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने जिले मेें नये स्वीकृत गौठानों में अधोरसंरचना के कार्यो की भी जानकारी ली। निर्माणाधीन गौठानों मंे सभी निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को  दिये। कलेक्टर श्री झा ने बैठक में जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं पेंशन और वन अधिकार पत्र बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने गौठानों की सतत् निगरानी के लिए सप्ताह में पांच गौठानों का भ्रमण करने के निर्देश सभी एसएडीओ को दिये थे। आज बैठक में एसएडीओ से भ्रमण के दौरान जायजा लिये गतिविधियों की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने बैठक में किसानों के ई केवाईसी, आयुष्मान कार्ड निर्माण की भी समीक्षा की। उन्होने ई केवाईसी और आयुष्मान कार्ड के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने उप संचालक पशु चिकित्सा को जिले के सभी गौशालाओं के निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होने गौशाला में मौजूद पशुओं की वर्तमान स्थिति के साथ गौशाला में पशुओं के लिए चारा पानी की व्यवस्था आदि का भी जायजा लेने के निर्देश दिये।

क्र./451/


Share

Related posts

नोनी जोहार कार्यशाला में जिले के 5 वालिंटियर्स हुए सम्मानित

namanchhattisgarh

एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन 22 सितंबर से होगी प्रारंभ

namanchhattisgarh

आवासीय खेल अकादमी तैराकी खेल चयन ट्रायल 12 अप्रैल को

namanchhattisgarh

Leave a Comment