18.3 C
New York
August 21, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य हुआ कार्य विभाजन

Share

कोरबा 01 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को अस्थाई रूप से विभिन्न दायित्व सौंपे हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर कोरबा (राज्य प्रशासनिक सेवा) श्री प्रदीप कुमार साहू को कोरबा अनुविभाग अंतर्गत आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, विविध शिकायत प्रकरण, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा-114, 115 के तहत प्रचलन की अनुमति सहित कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर कटघोरा (राज्य प्रशासनिक सेवा) श्री दिनेश नाग को कटघोरा अनुविभाग के अंतर्गत विविध शिकायत प्रकरण, भूमि आबंटन एवं व्यवस्थापन, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा-114, 115 के तहत प्रचलन की अनुमति सहित कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। अपर कलेक्टर कोरबा (राज्य प्रशासनिक सेवा) श्री शिव बनर्जी को अनुविभाग पाली तथा पोड़ीउपरोड़ा अंतर्गत विविध शिकायत प्रकरण, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा-114, 115 के तहत प्रचलन की अनुमति सहित कलेक्टर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।
स. क्र. 491


Share

Related posts

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया वृद्धाश्रम खोखरा का निरीक्षण

namanchhattisgarh

कृषि मास मीडिया समिति की ऑनलाइन बैठक 20 अक्टूबर को

namanchhattisgarh

गत वर्ष की तुलना में 6456 मीट्रिक टन अधिक हुआ जिले में खाद का भण्डारण

namanchhattisgarh

Leave a Comment