21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में 7 सितंबर तक मनाया जा रहा साक्षरता सप्ताह

Share

कोरबा 04 सितंबर 2023/कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण तथा जिला शिक्षा अधिकारी व सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के दिशा-निर्देश में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा जिले में 1 से 7 सितम्बर तक साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है।
जिला परियोजना अधिकारी डॉ. सीमा भारद्वाज ने बताया कि साक्षरता सप्ताह अंतर्गत विगत 02 सितम्बर को शासकीय हाई स्कूल गोपालपुर में रंगोली, मेहंदी, निबंध लेखन एवं चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साक्षरता सप्ताह में भारत सरकार की नई शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नवभारत कार्यक्रम अंतर्गत बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और सतत शिक्षा का क्रियान्वयन किया जाएगा।
स. क्र. 497/


Share

Related posts

एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

namanchhattisgarh

ऑल द बेस्ट कहकर कलेक्टर-एसपी ने महिलाओं का किया उत्साहवर्धन : हरी झण्डी दिखाकर बसों को किया रवाना

मीजल्स रूबेला उन्मूलन तथा विशेष टीकाकरण के लिए टास्क फोर्स समिति की बैठक 13 दिसंबर को

namanchhattisgarh

Leave a Comment