13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं सेना के अधिकारियों ने लिया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा

Share

जांजगीर-चांपा 06 सितम्बर 2023/ भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए रैली का आयोजन 15 से 23 दिसम्बर 2023 तक पुलिस लाइन खोखरा जांजगीर में आयोजित किया जाना है। उक्त रैली स्थल का कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं कर्नल श्री एन सेमल टी. ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पुलिस लाइन खोखरा जांजगीर में रनिंग ट्रैक निर्माण, साफ सफाई, समतलीकरण, पेयजल की व्यवस्था करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय सीमा में मैदान तैयार करने, लाइटिंग व्यवस्था, अन्य जिले से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन में भर्ती स्थल तक पहुंचने के लिए संकेतक चिन्ह लगाने, अभ्यर्थियों के लिए ठहरने की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इस बात का खास ध्यान रखें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री गुड्डु लाल जगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, खेल अधिकारी श्री प्रमोद बैस, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चंदन शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप जोशी सहित सीएसइबी, लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा प्रदान कि गई है


Share

Related posts

सांप के काटने पर बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में कराएं इलाज

namanchhattisgarh

रीपा के कार्यों को तेजी से करें पूर्ण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण में भी लाएं तेजी: कलेक्टर

namanchhattisgarh

महापौर ने पं.रविशंकर शुक्ल नगर में सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment