21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

शासकीय आईटीआई पोड़ी-उपरोड़ा में रिक्त सीटों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

Share

कोरबा 06 सितंबर 2023/ छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन जिले में संचालित विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं 2023-25 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 06 सितंबर से 10 सितंबर 2023 तक विभागीय वेबसाइट  cgiti.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पोड़ी-उपरोड़ा ने बताया कि संस्था अंतर्गत संचालित व्यवसाय कोपा, हेल्थकेयर एवं एग्रीकल्चर में सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट तथा आईटीआई पोड़ी-उपरोड़ा से संपर्क कर सकते हैं।
स.क्र. 506/


Share

Related posts

निगम क्षेत्रांतर्गत विद्युतीकरण के संबंध में महापौर द्वारा छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

वेल्डिंग वर्कशॉप में चोरी करने वाले 6 माह से फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों की ली बैठक

namanchhattisgarh

Leave a Comment