August 4, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक 29 सितम्बर को आयोजित

Share

कोरबा 27 सितम्बर 2023/कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 29 सितम्बर  2023 को जिला पंचायत कोरबा के सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इनमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी के लिए मकान शहरी), प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम आदि योजनाएं शामिल हैं। बैठक में संबंधित अधिकारियों को  विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देशित किया गया है।
स. क्र. 581


Share

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत निकाय क्षेत्र में 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक लगेंगे शिविर

namanchhattisgarh

निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध “रन फॉर निजात” का किया गया आयोजन

namanchhattisgarh

सीएमएचओ ने जिले वासियों से कोविड-19 से सावधान रहने की किया अपील

namanchhattisgarh

Leave a Comment