20.5 C
New York
June 21, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

विकासखण्ड करतला में दिव्यांग बच्चों हेतु आकलन शिविर हुआ आयोजित

Share

कोरबा 12 दिसम्बर 2023/समग्र शिक्षा अंतर्गत कलेक्टर सौरभ कुमार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप के निर्देश पर विगत दिवस विकासखण्ड करतला में दिव्यांग बच्चो हेतु आकलन शिविर आयोजित हुआ। शिविर में जिला अस्पताल की विभिन्न विशेषज्ञों की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य व दिव्यांगता का आंकलन किया गया।
आंकलन शिविर में कुल 86 बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत 9 बच्चों को 40 प्रतिशत से ऊपर की दिव्यांगता पाई गई जिसका प्रमाणपत्र मेडिकल टीम द्वारा बनाया जा रहा है। साथ ही कुछ जरूरत मंद बच्चांे को ट्राई साइकल, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान की गई। इस अवसर पर संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित सम्बंधित बच्चो के शिक्षक व पालक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह आकलन शिविर प्रत्येक विकास खण्डों में 11 दिसंबर 2023 से आयोजित की जा रही है, जिससे दिव्यांग बच्चो को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया जा सके।
स. क्र. 788


Share

Related posts

कलेक्टर ने निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन सभा भवन का किया औचक निरीक्षण

namanchhattisgarh

प्रशासन तुंहर द्वार अभियान के तहत लगाये जा रहे शिविरों में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

दर्री जोन के कम मतदान वाले क्षेत्र में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

namanchhattisgarh

Leave a Comment