21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पॉवरग्रिड बना नराकास शील्ड विजेता

Share

कोरबा| नगर राजभाषा क्रियान्वयन समिति कोरबा (नराकास ) की २२वी छमाही बैठक मीरा रिसोर्ट उरगा में श्री मधु यस , परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा व अध्यक्ष नराकास कोरबा, विशिष्ट अतिथि उदयप्रकाश साहब , मुख्य महाप्रबंधक कोरबा की उपस्थिति में संपन्न हुई । हिन्दी के प्रचार प्रसार हेतु वर्ष २०२३ में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पॉवरग्रिड कोरबा कार्यालय को नराकास की विजेता शील्ड, अध्यक्ष नराकास के द्वारा मुख्य महाप्रबंधक पॉवरग्रिड कोरबा को प्रदान की गई । मुख्य प्रबंधक एवम् हिन्दी नोडल अधिकारी  आर इ यस यादव को विजेता के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । इंडियन आयल कोरबा टर्मिनल उपविजेता एवं पंजाब नेशनल बैक कोरबा द्वितीय उप विजेता शील्ड प्राप्त करने में सफल रहे और कार्यालय प्रमुखों ने उपस्थित होकर शील्ड एवम् प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया ।
पॉवरग्रिड ने हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिये नराकास सचिव के मार्ग दर्शन में एक ऑनलाइन हिन्दी क्विज़प्रतियोगिता आयोजित की थी जिनके विजेता , उपविजेता, द्वितीय उपविजेता एवम् सांत्वना पुरस्कार क्रमशः  अमित कुमार पांडेय के वि -४, श्री प्प्रभात कुमार इंडियन आयल टर्मिनल कोरबा,  आशीष अग्रवाल एनटीपीसी कोरबा  हिमांशु शर्मा इंडियन आयल टर्मिनल कोरबा एवम् मुहम्मद शकील स्टेट बैंक कोरबा ने प्रायोजक मुख्य महाप्रबंधक पॉवरग्रिड कोरबा के द्वारा पुरस्कार और प्रतीक चिन्ह प्राप्त किया ।
उदय प्रकाश मुख्य महा प्रबंधक ने अध्यक्ष व सचिव नराकास का स्वागत और सम्मान किया । मंच संचालन  पवन मिश्रा सचिव नारकास एवम्  आर इ यस यादव हिन्दी नोडल अधिकारी पॉवरग्रिड ने किया ।  प्रभात कुमार महा प्रबंधक मा संसाधन एनटीपीसी व प्रायोजक  उदय प्रकाश मुख्य महा प्रबंधक पॉवरग्रिड के आभार व्यक्त कर ने के बाद बैठक समाप्त हुई ।


Share

Related posts

शासकीय विद्यालयों के गरीब विद्यार्थियों को जेईई व नीट की पढ़ाई लिए मिलेगी निःशुल्क कोचिंग सुविधा- भूपेश बघेल

namanchhattisgarh

कक्षा 12वीं की गणित विषय की पूरक परीक्षा संपन्न

namanchhattisgarh

एसईसीएल के क्वाटरों में लगे एल्मुनियम दरवाजा जाली को चोरी करने वाले आरोपी गिर

namanchhattisgarh

Leave a Comment