21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के छात्रों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

Share

कोरबा 16 फरवरी 2024/ प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर संचालित शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई एवं डाईट आदि में अध्ययनरत् ऐसे विद्यार्थी जिनका वर्ष 2023-24 अंतर्गत संस्थाओं में प्रवेश विलम्ब से हुआ है तथा जिन पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम विलंब से घोषित हुआ है उनके लिए अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक (कक्षा 12वीं से उच्चतर) छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन जारी है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थी 19 फरवरी से अपना पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण कार्यवाही वेबसाइट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि प्रदेश में अध्ययनरत् विद्यार्थियों से 19 फरवरी से 14 मार्च 2024 तक तथा प्रदेश के बाहर अध्ययनरत् विद्यार्थियों से 15 मार्च से 26 मार्च 2024 तक नवीन तथा नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, 28 मार्च तक ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक किया जाएगा, साथ ही 30 मार्च तक सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने की तिथि निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त ने बताया कि यह विद्यार्थियों हेतु अंतिम अवसर है, निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। साथ ही ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सेंक्शन ऑर्डन लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है तथा आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्रेषित ओटीपी के माध्यम से किया जाना है। अतः सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रवृष्टि भी सुनिश्चित करना होगा।
स. क्र. 1104


Share

Related posts

विदेश में अध्ययन के लिए केन्द्रीय क्षेत्रीय राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना लागू

namanchhattisgarh

कक्षा 9वीं से 12वीं अजा. अजजा. वर्ग के विद्यार्थियों की केन्द्र प्रवर्तित छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने तीन दिव्यांगजनों को दिलाया मोटराईज्ड ट्रायसिकल, आने जाने में होगी आसानी

namanchhattisgarh

Leave a Comment