21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अभ्यर्थियों के प्रवेश, नामांकन व्यवस्था हेतु कलेक्टर व एसपी ने लिया जायजा

Share

कोरबा 08 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा लोकसभा नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में अधिकारियों की टीम निर्वाचन में आवश्यक व्यवस्था हेतु लगाई गई है। चूंकि कलेक्टोरेट में ही नामांकन की प्रक्रिया संचालित होगी। इसलिए यहां नाम-निर्देशन के लिए कक्ष निर्धारित करने के साथ ही नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों, प्रस्तावकों और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रवेश हेतु रूट तय किया जा रहा है। अभ्यर्थियों के प्रवेश तथा नामांकन को लेकर कलेक्टर श्री वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने चिन्हित स्थानों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नामांकन फार्म बिक्री, अभ्यर्थियों के प्रवेश, मीडिया हेतु आवश्यक व्यवस्था, चिन्हांकित स्थानों पर बैरिकेटिंग, सूचना पट्टिका और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता श्री जी. आर. जांगड़े तथा सीएसपी कोरबा श्री भूषण एक्का, डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स. क्र. 1279


Share

Related posts

उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न : युवाओं को स्वदृरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए किया गया प्रोत्साहित

namanchhattisgarh

07 मई को सुबह 07 से शाम 06 बजे तक होगा मतदान : सजाए गए संगवारी मतदान केंद्र, मतदान के पश्चात् सेल्फी लेने का मिलेगा मौका

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात सुगम बनाने हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment