21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

04 मई को आईटी कालेज से कटघोरा भेजी जायेगी ईवीएम

Share

कोरबा 03 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले में मतदान कराने आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। मतदान दलों को 06 मई को सामग्री का वितरण किया जायेगा। चूंकि इस वर्ष कटघोरा तथा पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री का वितरण शासकीय मुकुटधर महाविद्यालय कटघोरा से किया जायेगा। इसके मद्देनजर 04 मई को प्रातः 08 बजे आईटी कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम से कटघोरा के मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम में रखी जायेगी। इसके पश्चात 06 मई को मशीनों का वितरण मतदान केन्द्रों के लिए किया जाएगा। मतदान संपन्न होने के उपरांत 07 मई को मतदान समाग्री मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम रखी जायेगी और 08 मई को कटघोरा से ईवीएम मशीन को झगरहा स्थित आईटी कालेज स्ट्रांग में रखी जायेगी। इस दौरान वीडियोग्राफी के साथ संबंधित अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों को उपस्थित होने हेतु कहा गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मषीनों के सुरक्षित परिवहन हेतु तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी एवं श्री विनय देवांगन को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
क्रमांक 126/


Share

Related posts

योजनाओं के क्रियान्वयन व संचालन में उदासीनता कतई स्वीकार्य नहीं – आयुक्त

namanchhattisgarh

ऑनलाइन ठग गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

प्रशासन तुंहर द्वार अभियान के तहत लगाये जा रहे शिविरों में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment