27.9 C
New York
August 2, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

वाहन चला रहे नाबालिगों पर कोरबा पुलिस की सख़्त कार्यवाही : कुल 44 पर की गई चालानी कार्यवाही

Share

कोरबा | जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक  बेनेडिक्ट मिंज के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस की टीम ने स्कूलों में पहुंचकर नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने के लिए स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया था। पूर्व में भी यातायात की पाठशाला लेकर बच्चों को हिदायत भी दी गई थी। लेकिन फिर भी बच्चे स्कूल आवाजाही के लिए दोपहिया वाहन से आना जाना करते है। जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास करने हेतु बाइक-स्कूटी में स्कूल आवाजाही कर रहे नाबालिग बच्चों पर टीम चलानी कार्यवाही कर रही है।
उनके परिजन को मौके पर तलब किया गया। जुर्माना की कार्यवाही की गई और कई मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया।

कोरबा पुलिस के द्वारा अपील की जा रही है कि छात्रों के अभिभावक उन्हें स्वयं स्कूल लाना ले जाना करें, यह संभव ना हो तो अन्य वाहन की व्यवस्था करें। लेकिन नाबालिक बच्चों के हाथ में वाहन चलाने के लिए बिल्कुल भी ना दें। यदि एक बार की समझाईश पर आदत में सुधार नहीं आएगा तो सख्त कार्यवाही की जाएगी और न्यायालय प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

कोरबा पुलिस के द्वारा आगे भी इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। अपने बच्चों और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करें और इसमें पुलिस प्रशासन को सहयोग करे। उक्त जानकारी पुलिस विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई


Share

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों के लिए बनी वरदान, मौके पर उपचार के साथ ला रही मुस्कान

namanchhattisgarh

16 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय तथा सहभागिता से संपूर्णता अभियान 2.0 के लक्ष्यों को किया जा सकता है हासिल : मंत्री जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय तथा सहभागिता से संपूर्णता अभियान 2.0 के लक्ष्यों को किया जा सकता है हासिल : मंत्री लखनलाल देवांगन

namanchhattisgarh

Leave a Comment