November 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

उरगा से शराब लेकर इमलिडुग्गू, सीतामणी, मोतीसागर पारा एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में खपाने वाले एक और तस्कर उरगा पुलिस द्वारा गिरफ़्तार

Share

            कोरबा| पुलिस अधीक्षक  कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक  कोरबा यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक  कोरबा भुषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब को उरगा क्षेत्र से लेकर इमलीडुग्गू, मोतिसागरपारा, सीतामणी एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शराब खपाने वाले एक और तस्कर पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबीर से सूचना के अधार पर  एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 12 BB 7983 से उरगा से शराब लेकर इमलीडुग्गू सीतामणी जा रहे आरोपी सूरज चौहान के क़ब्ज़े से 9 लीटर देशी महुआ शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।  थाना उरगा पुलिस के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
             उक्त कार्यवाही में प्रआर राजेन्द्र पाल मरकाम, आरक्षक 464 प्रेम साहु, आरक्षक 64 झंगल मझवार, आरक्षक 91 रामेद्र बर्मन एवं मआर अनुराधा की सराहनीय भूमिका रही।
नाम आरोपी
सूरज चौहान पिता प्यारेलाल चौहान उम्र 42 वर्ष निवासी इमलीडुग्गू, कोरबा

Share

Related posts

पुलिस अधीक्षक ने लौटाए 130 नग गुम हुए मोबाइल : सायबर सेल के सहयोग से खोजा गया मोबाइल

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

namanchhattisgarh

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम में 119 किसानों को मिला नया किसान किताब

namanchhattisgarh

Leave a Comment