April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

उत्कृट सफलता प्राप्त करने वाले अग्रबन्धु अपनी जानकारी भवन में उपलब्ध कराये

Share

कोरबा । अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल समाज में मेधावी छात्र-छात्राएं अपना नाम अग्रवाल सभा कोरबा को सूचित करें जिन्होने कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में 90प्रतिषत तथा उच्च शिक्षा में (डिग्री की पूर्णता) पर 75प्रतिषत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही समाज के सभी अग्र-बंधु, भगिनी जिन्होंने चिकित्सा, व्यापार, खेलकूद, संगीत, कला, देश व समाज के उत्थान के लिए एवं शिक्षा के किसी भी उत्कृष्ट क्षेत्र जैसे आईएएस, आईआरएस, आईपीएस, आईएफएस, पीएचडी, आईआईटी, एनआईटी, सीए, सीएस, आईसीडब्लू, एलएलएम, स्टेट पीएससी या विशेष प्रवेश परीक्षा/ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।
श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर अयोजित प्रतियोगिताऐं का शुभारंभ दिनांक 15.09.2024 रविवार अग्रसेन भवन में प्रातः 10ः30 बजे को किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि ओम प्रकाश अग्रवाल व अध्यक्षता अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल के द्वारा कि जायेगी ।
सभी अग्रबन्धुओ से अनुरोध है कि वर्ष 2024 की अंकसूची की सत्य प्रतिलिपि के साथ आवश्यक प्रपत्र दिनांक 25 सितम्बर 2024 तक अग्रसेन भवन कार्यालय में जमा करें।


Share

Related posts

बालको महिला मंडल ने धूमधाम से आयोजित किया ‘उत्सव मेला’

namanchhattisgarh

कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा संपन्न

namanchhattisgarh

भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ श्री श्वेताम्बर जैन समाज ने मनाया

namanchhattisgarh

Leave a Comment