21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
अपराधछत्तीसगढ़

उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव

Share

कोरबा  07 जनवरी 2026/ जिले के उचित मूल्य दुकानों में छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय उचित मूल्य दुकानों में संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में हितग्राही उपभोक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र उपभोक्ताओं को चावल सहित अन्य खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रही, जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
गौरतलब है कि चावल उत्सव खाद्य सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय  की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य  जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना है।
क्रमांक 1272


Share

Related posts

गौठानों में 28 जुलाई हरेली पर्व से गौ-मूत्र की खरीदी

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने की 6वें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम की समीक्षा

namanchhattisgarh

कोरबा कलस्टर की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया राजस्व मंत्री ने

namanchhattisgarh

Leave a Comment