22.3 C
New York
August 5, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आरएएमपी योजना के तहत जेम पोर्टल प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

Share

कोरबा 12 जनवरी 2026 कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा द्वारा गत दिवस भारत सरकार की आरएएमपी योजना अंतर्गत जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस)  पोर्टल से क्रय-विक्रय एवं डिजिटल मार्केटिंग के संबंध में शासकीय विभागों एवं उद्यमियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित विषय पर आरएएमपी योजनांतर्गत जेम, रायपुर से आये मास्टर ट्रेनर श्री राकेश तिवारी जी द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। विभागों द्वारा पोर्टल पर बिड निर्माण संबंधी जानकारी ली गई एवं उद्यमियों द्वारा कैटलॉग निर्माण एवं रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी मुख्य रूप से ली गई ।
उक्त कार्यशाला में श्री विजय कुमार कारे, महाप्रबंधक, श्री तरूण कुमार राठिया, प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा, सर्व कार्यालय प्रमुख एवं प्रतिनिधि, स्थानीय ट्रेडर सहित अन्य लगभग 114 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
क्रमांक 1297/


Share

Related posts

कुटुम्ब न्यायालय में रिक्त पद की भर्ती के लिए आवेदन 17 अक्टूबर तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने आदिम जाति कल्याण विभाग की ली समीक्षा बैठक

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री द्वारा भेंट-मुलाकात में किया गया वादा हुआ पूरा : छोटु के खेत में लगा सोलर पंप, छाई हरियाली

namanchhattisgarh

Leave a Comment