25.1 C
New York
June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने खोली किसानों की तरक्की की राह

Share

कोरबा 15 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू की गई प्रभावी कृषि एवं धान खरीदी नीतियों से राज्य के किसान आज केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और पहले से अधिक सशक्त बन रहे हैं। शासन द्वारा सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता आ रही है।
प्रदेश सहित जिले में धान खरीदी की व्यवस्था को सुगम, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाए जाने से अब किसानों को केवल अपने निकटतम उपार्जन केंद्र पहुंचना होता है, जहां विक्रय तक की पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से पूरी होती है।
कोरबा जिले के ग्राम गढ़ उपरोड़ा निवासी कृषक श्री आगर साय पिता श्री बुद्धू सिंह ने सोनपुरी उपार्जन केंद्र में अपनी उपज विक्रय कर इस व्यवस्था का लाभ उठाया। उन्होंने 36 क्विंटल धान का विक्रय किया और बताया कि पूरी प्रक्रिया अत्यंत सरल, पारदर्शी एवं व्यवस्थित है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई, उपार्जन केंद्र में बैठने, पानी एवं सभी सुविधा उपलब्ध है।
श्री साय ने कहा कि समय पर भुगतान और सर्वाधिक समर्थन मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।  सरकार की नीतियों का प्रभाव हर स्तर पर दिखाई दे रहा है। किसान अब अपनी आय से खेती के विस्तार, भूमि क्रय और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा कर पा रहे हैं तथा कर्ज और उससे जुड़ी परेशानियों से भी मुक्ति मिली है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा सरकार की योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और खेती आज सम्मानजनक व सुरक्षित आजीविका बन रही है।
क्रमांक 1332/


Share

Related posts

कलेक्टर से प्रभावित ठेकेदार सहित अधिकारियों ने लिया ईमानदारी से स्कूल भवन बनाने का संकल्प

namanchhattisgarh

शासन की मितान टीम घर पहुंचकर बना रही बच्चों का आधार कार्ड

namanchhattisgarh

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हुई

namanchhattisgarh

Leave a Comment