27.9 C
New York
August 2, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

16 फरवरी को वितरित होगी बोर्ड परीक्षा 2026 की गोपनीय सामग्री

Share

कोरबा 09 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षाओं के लिए गोपनीय सामग्री वितरण के जारी निर्देश के परिपालन में  जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के समस्त केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया है कि सभी आगामी 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 10ः00 बजे समन्वय संस्था सेजेस कन्या साडा, कोरबा में उपस्थित होकर गोपनीय परीक्षा सामग्री प्राप्त करना सुनिश्चित करें। सामग्री प्राप्त करने के तुरंत बाद उसे संबंधित थाना या चौकी में सुरक्षित जमा करना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया में समय-सीमा और गोपनीयता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मुख्य परीक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
क्रमांक 1461


Share

Related posts

दर्री जोन के कम मतदान वाले क्षेत्र में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

namanchhattisgarh

 कोरबा के सभी ब्लॉक मुख्यालय में होंगे स्वीप के कार्यक्रम

namanchhattisgarh

06 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

Leave a Comment