22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

06 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 05 नवम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट रविवार 06 नवम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 06 नवम्बर रविवार को वार्ड क्र. 03 राताखार दुर्गा चौक के पास, वार्ड क्र. 15 ढोढ़ीपारा शापिंग सेंटर के पास, वार्ड क्र. 25 कुंआभट्ठा विश्वकर्मा मंदिर के पीछे मंच के पास,  वार्ड क्र. 40 आजादनगर एन.के.एच. हास्पिटल के पास, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा दुर्गा मंदिर आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 51 श्यामनगर वैभव वाटिका के पास,  वार्ड क्र. 60 धरमपुर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 67 गजरा बनवारी साईड मोहल्ला के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त  हो सके।


Share

Related posts

जब कलेक्टर और एसपी ने ग्रामीणों के देशप्रेम के उत्साह को बढ़ाया दुगना..

namanchhattisgarh

कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने सड़क पर उतरे आयुक्त व सभापति

namanchhattisgarh

सरदार पटेलनगर पहुंचे महापौर, स्वच्छता कार्यो का किया निरीक्षण, आमजन से भेंटकर जानी समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment