April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

Share

कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल क्षेत्र की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना ने जीवन में नए अवसर और आर्थिक सहारा प्रदान किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की कमी और सीमित संसाधनों के कारण जीवन यापन कठिन था, लेकिन इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिला है।
बोड़ानाला गांव की रहने वाली हितग्राही सुखमत मंझवार योजना से मिले लाभ के सम्बंध में बताती हैं कि पहले उनके परिवार की आमदनी अस्थिर थी और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल था। गांव की खेती जमीन डुबान में चली जाने के कारण खेती से जीवनयापन करने में कठिनाई होती थी हो। उनके पति मजदूरी करके रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते एवं परिवार की खर्चो को पुरा करते थे। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया। अब सुखमत अपने परिवार के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकती हैं और आर्थिक रूप से अपने परिवार को मजबूत बना रही हैं।
इसी प्रकार  राजकुमारी मंझवार ने भी इस योजना से लाभ उठाया है। राजकुमारी बताती हैं कि अब उन्हें परिवार की दैनिक जरूरतों और घरेलू खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाया है। अब वह अपने परिवार के साथ-साथ अपने भविष्य के लिए भी सुनिश्चित महसूस करती हैं।
महतारी वंदन योजना न केवल वनांचल क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक सहारा प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवार की खुशहाली सुनिश्चित करने में भी मदद कर रही है।
क्रमांक/1624/


Share

Related posts

जिले में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का होगा शुभारंभ

namanchhattisgarh

कोरबा में सभी समाजों के लिए हो उनका अपना भवन, यह संकल्प हो रहा पूरा : राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

राज्य स्तरीय आदिवासी लोक कला महोत्सव अम्बिकापुर में 21 दिसंबर को

namanchhattisgarh

Leave a Comment