20.5 C
New York
June 21, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

’कोरबा जिले में 55 नई सड़कों सहित विकास कार्यों की सौगात’

Share

कोरबा 17 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04) के तहत  विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 2,225 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली 774 सड़कों का शिलान्यास कर प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण के माध्यम से सभी जिलों के जनप्रतिनिधि एवं आमजन जुड़े। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रदेश में 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों का शुभारंभ किया तथा जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ अभियान की शुरुआत भी की, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।
कोरबा शहर के टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया तथा क्षेत्रवासियों को बधाई दी। अपने उद्बोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले को 55 नई सड़कों की सौगात मिली है, जिससे क्षेत्र के विकास की दिशा और दशा दोनों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और व्यापार, कृषि, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। विशेष रूप से पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में सर्वाधिक सड़क कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित होगी और अंतिम छोर तक सुविधाओं का विस्तार होगा।
मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि कोरबा जिले में 55 सड़के, 67 नवीन बसाहटों को जोड़ने वाले कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी कुल लंबाई 162.81 किलोमीटर है तथा इन पर ₹15,449.69 लाख की लागत व्यय की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगे बढ़ाते हुए देश के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में बसे गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ना प्रधानमंत्री श्री मोदी का प्रमुख उद्देश्य है और मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में यह संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क विकास से न केवल जनजातीय समाज बल्कि सभी वर्गों के लोगों को लाभ मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में सुदृढ़ सड़क संपर्क सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, किसानों एवं मनरेगा श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर सुलभ होगा। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य शासकीय सेवाएं अब इन केंद्रों के माध्यम से सरलता से प्राप्त की जा सकेंगी। उन्होंने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ अभियान को जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण एवं उपयोगिता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। यह परियोजनाएं जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों एवं पांचों विकासखंडों में क्रियान्वित होंगी, जिससे व्यापक स्तर पर विकास को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने उपस्थित नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह,  सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
क्रमांक 72/


Share

Related posts

रीपा से जुड़कर मजदूर से मालिक बने लखन

namanchhattisgarh

13 जनवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

शत प्रतिशत घरों में पहुंचकर करें संपर्क, समस्याओं की ले जानकारी, प्राप्त करें आवेदन, करवाएं संतुष्टिपूर्ण निराकरण – आयुक्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment