15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

गोपालपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का भूमिपूजन आज, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि

Share

कोरबा, 17 अप्रैल 2026/जिले के औद्योगिक परिदृश्य को विस्तार देते हुए तहसील दर्री के ग्राम गोपालपुर में 10.900 हेक्टेयर भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित इस परियोजना के अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को दोपहर 4 बजे संपन्न होगा।
इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम  मंत्री श्री लखन लाल देवांगन होंगे।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत उपस्थित रहेंगी। साथ ही अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड श्री राजीव अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री दर्जा), विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर श्री  फूल सिंह राठिया, विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, महापौर  नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भी विशेष उपस्थिति रहेगी। यह नया औद्योगिक क्षेत्र जिले में निवेश को प्रोत्साहित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
क्रमांक 73


Share

Related posts

कोरबा में सभी समाजों के लिए हो उनका अपना भवन, यह संकल्प हो रहा पूरा : राजस्व मंत्री

namanchhattisgarh

18 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

जिले के सभी शासकीय मत्स्य बीज संवर्धन प्रक्षेत्रों में उन्नत किस्म की मछली बीज का किया गया है उत्पादन

namanchhattisgarh

Leave a Comment