13.2 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
छत्तीसगढ़

हनुमान मूवी के बाद चित्रा परिसर स्थित हनुमान मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा

Share

कोरबा। चित्रा टॉकीज में हनुमान जी की भक्ति और पराक्रम पर आधारित फिल्म हनुमान अंश का आनंद लेने के बाद श्रद्धा और भक्ति का माहौल चित्रा परिसर स्थित हनुमान मंदिर में भी देखने को मिला। फिल्म के प्रदर्शन के पश्चात जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान हनुमान की आराधना की।
हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हनुमान जी के जयकारे भी लगाए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
धार्मिक आयोजन के उपरांत जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारी नरेंद्र अग्रवाल महामंत्री नरेश अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल आशीष अग्रवाल कार्यालय प्रभारी श्रीमती गायत्री श्रीवास चैंबर के सदस्य गण उपस्थित थे


Share

Related posts

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

namanchhattisgarh

नलों में न लगाए टूल्लू पम्प, ताकि सभी को मिले समान रूप से पेयजल : महापौर

namanchhattisgarh

बालाजी सेवा संघ, बुंदेली अध्यक्ष सचिन सिंघल ने दी होली की शुभकामनाएँ

namanchhattisgarh

Leave a Comment