February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधअर्न्तराष्ट्रीयखेलमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयव्यापार

झगड़ा करने से रोका तो चचेरे भाई को मार डाला: पत्नी से विवाद कर रहा था बड़ा भाई, छोटे ने टोका तो उस पर धारदार हथियार से किया हमला

Share

बिलासपुर4 घंटे पहले

कॉपी लिंक

बिलासपुर में होली पर्व के दिन युवक ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। दरअसल, मरने वाला युवक अपने भाई और भाभी के बीच आपस में हो रहे विवाद हो सुलझाने गया था। तभी युवक गुस्से में आ गया और अपने छोटे भाई पर धारदार हथियार तबली से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद हमलावर युवक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी की है।

जानकारी के अनुसार, बेलगहना चौकी के ग्राम सोनसाय (नवागांव) में रहने वाला रमेश कुमार उइके पिता छत्तर सिंह (42 साल) खेती-किसानी करता है। बताया जा रहा है कि होली पर्व पर वह शराब के नशे में था। दोपहर करीब 2.30 बजे वह रंग खेल कर घर पहुंचा। इस दौरान वह खाने के नाम पर अपनी पत्नी भगवती से विवाद करने लगा। पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी होने पर उसका चचेरा भाई ओमप्रकाश उइके पिता स्व.रामजी उइके (40) उनके घर पहुंच गया।

छोटे भाई की समझाइश से गुस्से में आया हमलावरबताया जा रहा है कि होली पर्व के दिन भाई-भाभी के विवाद की खबर मिलने पर ओमप्रकाश उन्हें समझाइश देने गया था। उसका कहना है कि त्योहार के दिन आपस में झगड़ा मत करो और आपस में मिलकर शांति से रहो। यह बात बड़े भाई को नागवार गुजरी और गुस्से में आकर रमेश ने धाारदार हथियार तबली निकाल लिया और चचेरे भाई ओमप्रकाश पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद भाग निकला आरोपीइस हमले में ओमप्रकाश खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर पड़ा। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। रमेश की पत्नी ने इस घटना की जानकारी ओमप्रकाश के परिजन सहित आसपास के लोगों को दी। इस बीच मौका पाकर आरोपी रमेश भाग निकला। परिजनों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब तक गांव पहुंची, शाम हो गई थी। इसके चलते शव को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हत्या करने वाले आरोपी रमेश की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं…


Share

Related posts

कलेक्टर के निर्देश पर कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारी पहुंच रहे खेतों तक

namanchhattisgarh

पाली महोत्सव: विधायक एवं कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सभी तैयारियां जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री ने श्रम वीरों के सम्मान में श्रमिकों के साथ लिया बोरे-बासी का लिया आनंद

Leave a Comment