21.5 C
New York
June 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधअर्न्तराष्ट्रीयखेलमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयव्यापार

BSP के अंदर घुसकर कॉपर वायर की चोरी: टूटी हुई दीवार से नकली पिस्टल लेकर घुसा चोर; पकड़ा गया तो बोला-प्लांट में घुसना बहुत आसान

Share

भिलाई4 घंटे पहले

कॉपी लिंकभट्टी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

भट्टी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो बीएसपी प्लांट की सुरक्षा को भेदकर उसके अंदर घुस गया। वहां से वह 14 किलोग्राम कॉपर वायर चोरी करके प्लांट के बाहर भी ले आया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक नकली पिस्टल भी जब्त किया है। चोरी के दौरान अगर वह पकड़ा जाता तो उस पिस्टल से लोगों को डराकर वहां से भाग जाता था।

भट्टी थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि उन्हें 17 मार्च को रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पुलिस की गश्त ड्यूटी लगी थी। 18 मार्च की सुबह 3 बजे उन्हें सुचना मिली की ओएचपी-बी एरिया में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। वहां तुरंत एक पुलिस की टीम भेजी गई। जब टीम ओएचपी-बी एरिया पहुंची तो उसने उस संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरपी ने अपना नाम स्टोरपारा शिव मंदिर के पास पुरैना निवासी गोलू सिक्का (28 वर्ष) बताया। उसके पास से 7700 रुपए कीमत की लगभग 14 किलोग्राम कॉपर वायर जब्त किया गया। जिसे वह चोरी करके भाग रहा था। उसके पास से एक पिस्टलनुमा खिलौना जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 379, 447 के तहत मामला दर्ज किया है।

प्लांट के अंदर घुसकर करता था चोरी

आरोपी ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर सुरक्षा घेरा को तोड़कर घुसना बहुत आसान है। उसने बताया कि वह टूटी हुई दीवार से अंदर घुसा था। इसके बाद वहां से कॉपर की वायर को चोरी करके बाउंड्री के बाहर करता और फिर उसे ले जाता था। बीएसपी प्रबंधन के मुताबिक जब्त वायर 7700 रुपए का था।

बीएसपी संयंत्र की सुरक्षा पर सवाल

यह चोरी भले ही 14 किलोग्राम कॉपर वायर का मामला हो, लेकिन इसने भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। अब तक बीएसपी के अंदर आयरन ओर चोरी होने की कई शिकायतें मिल रही थीं। इस तरह बिना गेट पास के प्लांट के अंदर घुस जाना और वहां से चोरी करके बाहर आ जाना बीएसपी प्रबंधन की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है।

खबरें और भी हैं…


Share

Related posts

सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 : समय पर जानकारी नहीं देने वाले सात जनसूचना अधिकारी पर दो लाख 78 हजार रूपए का अर्थ दण्ड अधिरोपित

namanchhattisgarh

श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का अयोजित

namanchhattisgarh

इस बार 15 अगस्त पर हर घर फहरेगा महिलाओं द्वारा तैयार तिरंगा

namanchhattisgarh

Leave a Comment