21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने आकांक्षी जिलों में प्रगति की समीक्षा की

Share

रायपुर|  मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्य के दस आकांक्षी जिलो के कलेक्टर्स से निर्धारित मानक बिन्दुओं के अंतर्गत आने वाली केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। आकांक्षी जिलों में प्रमुख स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल कृषि एवं वित्तीय संसाधनों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने आकांक्षी जिलों की मॉनीटरिंग कर रहे प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने आकांक्षी जिलों में पहुचकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें। बैठक में वाणिज्य कर एंव सांख्यिकी योजना विभाग के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी मौजूद थे।
मुख्य सचिव ने राज्य के आकांक्षी जिला, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, सुकमा, कोण्डागांव, नारायणपुर, महासमुंद, राजनांदगांव एवं कोरबा के कलेक्टरों से आकांक्षी जिलों में से स्वास्थ्य सुविधाओं, कुपोषण दूर करने, स्कूलों में जरूरी व्यवस्थाओं एवं बच्चों को बेहतर शिक्षा, किसानों को उन्नत बीज एवं खाद की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, रोड, बिजली, एवं संचार कनेक्टीबिटी सहित अन्य योजनाओं का फायदा आकांक्षी जिले के लोगों को पहुचाने और उनकी आमदनी के लिए विशेष कार्य येाजना के तहत करने के निर्देश दिये। बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, वन एवं वाणिज्य के सचिव श्रीमती आर. सगीता, संचालक कृषि विभाग यशवंत कुमार, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग की संचालक श्रीमती शम्मी आबिदी एन आर डी ए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अयाज तम्बोली, संचालक स्वास्थ्य श्री नीरज बंसोड, संचालक राज्य खनिज विकास निगम श्री जयप्रकाश मोयर्, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक सुश्री प्रियंका शुक्ला सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
क्रमांक-559/


Share

Related posts

उरगा पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वाले के खिलाफ की कार्यवाही

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कापूबहरा में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क के कार्यों का प्राथमिकता से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें – सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत

namanchhattisgarh

Leave a Comment