22.3 C
New York
August 5, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

28 अप्रैल को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 27 अप्रैल 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 28 अप्रैल को विभिन्न 08 वार्डो में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 अप्रैल गुरूवार को वार्ड क्र. 09 रापाखर्रा पानी टंकी, वार्ड क्र. 15 ढोढ़ीपारा भवानी सेल्स, वार्ड क्र. 18 सी.एस.ई.बी.सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 39 कैलाशनगर, वार्ड क्र. 45 उड़िया बस्ती, वार्ड क्र. 50 अयोध्यापुरी नवधा चौक, वार्ड क्र. 60 गेवरा बस्ती, वार्ड क्र. 67 गजरा कदम पेड़ मोहल्ला के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डो में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

पोषण माह क्रियान्वयन हेतु जिले में संपन्न हुआ एक दिवसीय कार्यशाला

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा द्वारा “उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य” ऊर्जा @2047 महोत्सव का भव्य आयोजन

namanchhattisgarh

निगम के सभी वार्डो में आयोजित होंगे छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम

namanchhattisgarh

Leave a Comment